MtGox Bitcoin Latest News: माउंट गोक्स ने हाल ही में 6 जनवरी 2023 को एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके अनुसार 2014 में हैक हुए 1,42,000 Bitcoin 2023 में ही वितरीत किए जाएंगें।
MtGox टोक्यो का एक क्रिप्टो एक्सचेंज था जहां पर उस समय टोटल क्रिप्टो वॉल्यूम का 70% ट्रेड होता था। लेकीन ये एक्सचेंज 2014 में हैक हो गया था, और लगभग 200K बिटकॉइन चोरी हो गए थे, जिनकी उस समय $480 मिलीयन कीमत थी।
बाद में 2014 में ही MtGox के मालिक Kobayashi ने Bankrupty फाइल कर दी थी। स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय प्राधिकरण मिलकर लगभग 200,000 बिटकॉइन को रिकवर करने में सक्षम हुए। फिर MtGox ने इन बिटकॉइन्स को लेनदारों को वापस करने का ऐलान किया।
लेकीन इन 200,000 बिटकॉइन में से भी कुछ बिटकॉइन पहले ही बेचे जा चुके थे। और 2018 में 24658 बिटकॉइन (उस समय कीमत $260 मिलीयन) लेनदारों की एक बैठक के समय बेचे गए थे।
कोबायाशी ने 2022 में MtGox की शेष संपत्ति का खुलासा किया, और अपने निवेशकों को भुगतान करने की योजना की भी रूपरेखा तैयार की। लेनदारों को BTC के लिए आवेदन करना होगा और अपना दावा दायर करना होगा, जिसकी समीक्षा की जाएगी और प्रतिपूर्ति की जाएगी।
ताजा रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल माउंट गोक्स के पास 141,686 BTC और 142,846 Bitcoin Cash है। जो अगस्त 2022 में निवेशकों को वापस मिलने थे लेकीन मामला फिर से कोर्ट चला गया।
Mtgox Bitcoin Latest News
अभी हाल ही में माउंट गौक्स ने अपनी Official Website पर Notification जारी किया है जिसमें बताया गया की है पंजीकरण की समय सीमा 10 जनवरी, 2023 थी।
लेकिन कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद रिहैबिलिटेशन ट्रस्टी बदल गया है, विभिन्न परिस्थितियों पर विचार करते हुए 10 मार्च, 2023 पंजीकरण की अंतिम तिथी तय की गई है।
न्यायालय की अनुमति प्राप्त कर पुनर्वास ट्रस्टी ने आधार भुगतान समय सीमा और प्रारंभिक एकमुश्त भुगतान समय सीमा को बदल दिया है।
नोटिफिकेशन के अनुसार अब भुगतान की समय सीमा 31 जुलाई, 2023 से 30 सितंबर, 2023 तक तय की गई है, तो अब ऐसे में साल 2023 के सितंबर महीने में बाजार में 1,42,000 Bitcoin बिकवाली के लिए आ सकते है।
Jai
January 7, 2023 at 2:13 pm
Kuch mahino ka time to mila